Search

April 30, 2026 6:17 pm

पत्थर लदा ट्रेलर खाई में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल।

रात के सन्नाटे में गूंजी चीखें।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): शहरग्राम – डांगापाड़ा पथ के बिंदाडीह गांव निकट सोमवार की रात पत्थर लदे ट्रेलर पलटी मारकर खाई में जा गिरा। जिसमे सवार चालक बंगाल अंतर्गत बहुताल राजग्राम निवासी लालचंद शेख गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया। वही सूचना पाकर रात को घटनास्थल पहुंचे एएसआई गौतम कुमार , किशोर टुडू व साधन कर्मकार ने आवश्यक छानबीन किया। राजग्राम बंगाल निवासी बबन भगत की ट्रेलर संख्या डब्लूबी 45 – 8781 पत्थर चिप्स लोडकर शहरग्राम की ओर से आ रहा था। जिसे समस्तीपुर बिहार जाना था। रात करीब दो बजे गांव के पथ में ढलान निकट दूसरे वाहन को ओभरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर गलत साइड में जाकर छोटी पुलिया से टकराया व खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद चालक का पैर वाहन में दब गया। वही उप चालक मुरारोई निवासी आजमाइल शेख बाल बाल बच गया। वाहन में दबे चालक जोर जोर से चिल्लाने लगा। इसकी सूचना मिलने पर रात को ही वाहन मालिक ने लोडर के द्वारा घायल चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया। जिसकी स्थिति अभी भी गम्भीर बनी हुई है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे चालक गम्भीर रूप से घायल है। वाहन को अपने कब्जे में ले लिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!