Search

December 15, 2025 10:36 am

सेवा का अधिकार सप्ताह, 7 पंचायतों व नगर परिषद वार्ड–01 में लगे शिविर, प्रशासन पहुँचा लोगों के द्वार

पाकुड़ में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत शुक्रवार को 7 पंचायतों और नगर परिषद वार्ड संख्या–01 में जन–सेवा शिविर आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ शहरकोल पंचायत भवन में उपायुक्त मनीष कुमार और उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

सरकार अब सीधे आपके दरवाज़े पर — उप विकास आयुक्त

उप विकास आयुक्त ने कहा कि ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य है कि लोगों को सभी आवश्यक सेवाएँ उनके गाँव में ही उपलब्ध हों। उन्होंने बताया कि शिविर में 15 प्रकार की सेवाएँ दी गईं और प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शेष मामलों को रजिस्टर में दर्ज कर समयबद्ध समाधान का भरोसा दिया गया।

स्वास्थ्य जांच से लेकर किसान हितों तक—उपायुक्त ने किया लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरण

उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि शिविर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध रही, जिसमें बीपी, शुगर, गर्भवती महिलाओं की जांच समेत सभी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ शामिल थीं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि धान अधिप्राप्ति की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जाए, जिसके लिए पंजीकरण कराया जा रहा है। जन्म, मृत्यु, जाति और निवास प्रमाण पत्र भी मिशन मोड में तेजी से जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 28 नवंबर तक सभी पंचायतों में शिविर लगेंगे। इसके बाद सरकार की पहली वर्षगांठ पर 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक फिर से शिविर आयोजित होंगे ताकि कोई भी पात्र लाभुक छूट न जाए।
मईया सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, साइकिल योजना, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड अपडेट सहित कई सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।

उपायुक्त–उप विकास आयुक्त ने स्टॉलों का निरीक्षण किया

दोनों अधिकारियों ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और आमजनों की समस्याएँ सुनीं। विभागों द्वारा जागरूकता हेतु पैंपलेट और पुस्तिकाएँ भी वितरित की गईं। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी प्राप्त आवेदनों का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Also Read: E-paper 13-11-2025
img 20251121 wa00146536516442650734591
img 20251121 wa00157657660175518248174

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर