Search

September 19, 2026 12:26 pm

पूजा से पहले सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीसी मेघा भारद्वाज ने दिया भरोसा

बारिश थमते ही निर्माण कार्य पकड़ेगा रफ्तार, पाकुड़-हिरणपुर सड़क समेत बाईपास की प्रक्रिया भी आगे बढ़ी; साल के अंत तक बड़ी प्रगति की उम्मीद।

पाकुड़। जिले की बदहाल सड़कों को लेकर डीसी मेघा भारद्वाज ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा से पहले प्रमुख सड़कों की मरम्मत कर गड्ढों को भरने का काम कराया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। बारिश के कारण फिलहाल निर्माण कार्य प्रभावित है। मौसम सामान्य होते ही काम में तेजी लाई जाएगी। डीसी ने बताया कि पाकुड़-हिरणपुर मुख्य सड़क, धर्मपुर मोड़-पाकुड़ एनएच मार्ग और शहरकोल-पियादापुर बाईपास समेत प्रमुख सड़क परियोजनाओं को लेकर विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई चल रही है। बाईपास के लिए भू-अर्जन से जुड़ी अड़चनें दूर कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। डीसी ने उम्मीद जताई कि वर्ष के अंत तक सड़क परियोजनाओं में बड़ी प्रगति दिखाई देगी और कुछ हिस्से तैयार भी हो सकते हैं। सड़क निर्माण पूरा होने से जिले में आवागमन के साथ यातायात व्यवस्था भी बेहतर होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!