अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया रेमल चक्रवर्ती तूफान का असर के कारण प्रखंड में रविवार देर शाम से सोमवार शाम तक तेज हवा के साथ रुक रुक कर झमाझम बरसात हुई । इस चक्रवात का कोई खास असर प्रखंड में नहीं पड़ता दिखाई दिया । बहरहाल प्रचंड गर्मी के बीच अचानक हुई इस बरसात से मौसम एकदम सुहाना हो गया । बारिश सेमौसम लोगो ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली । लगातार हुई बारिश से सड़क पर पानी बहने लगा और कहीं कहीं जल जमाव की स्थिति बन गई जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई । सड़क पर बह रहे गंदे पानी से लोगों को गली मोहल्ले की सड़कों में चलने में काफी परेशानी हो रही है । बहरहाल इस वर्षा से किसानों को थोड़ा सूकून मिला है ।





