Search

May 1, 2026 9:24 am

राहुल गांधी के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने वाले नेता का किया गया पुतला दहन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

भारत सरकार के मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू व महाराष्ट्र राज्य के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड के द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किये जाने के विरोध में पाकुड़़ जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा मंगलवार को मुख्य सड़क पर पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भारत सरकार के मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू व महाराष्ट्र राज्य के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड के विरुद्ध नारेबाजी भी किया। कांग्रेस जनों ने मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू व विधायक संजय गायकवाड के खिलाफ अनुशासनात्मक कारवाई करने की मांग भी की। पुतला दहन कार्यक्रम में मोके पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसरुल हक, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, असलम अंसारी, रामविलास महतो, मिथुन मरांडी, फरमान अली, अबूताहिर शेख, मनोवर आलम, जमीरुल अंसारी, तोजामुन सेख, नखेजुल सेख,मंसूर शेख, सानू शेख, सागर शेख, हसीबुल शेख के अलावा काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!