Search

May 1, 2026 1:44 pm

कंटेनर वाहन की धक्के से विद्युत पोल सहित क्षतिग्रस्त

शुक्रवार शाम से ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): रानीपुर – पोचोइबेड़ा पथ में बड़ी मालवाहक बड़ी वाहनों की परिचालन से क्षेत्र के लोग काफी भयाक्रांत है। बीते शुक्रवार रात तेज गति से जा रहे कंटेनर ने डांगापाड़ा में दो विद्युत पोल को तोड़ दिया। जिससे विद्युत तार जमीन में बिखर गया। इसके बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। तुरन्त पॉवर हाउस को सूचित कर विद्युत आपूर्ति को रोका गया। रात करीब साढ़े 11 बजे खाली कंटेनर नम्बर एचआर 38 ए एफ 8242 इस पथ से अमड़ापाड़ा की ओर जा रहा था। जिसे हरियाणा जाना था। अकस्मात गांव के सड़क किनारे रहे दो विद्युत पोल में धक्का मार दिया। जिससे पोल टूटकर जमीन में गिर गया। वही विद्युत तार सड़क में ही बिखर गया। कंटेनर घटना के बाद तेज गति से भाग रहा था। इसके बाद तालपहाड़ी गांव में भी विद्युत तार को क्षतिग्रस्त किया। तब कंटेनर को तालपहाड़ी गांव में ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया। ।विद्युत पोल टूटकर बिखर जाने से विद्युत आपूर्ति बुरी तरह बाधित हो गया। इस सम्बंध में विभाग के कार्यपालक अभियंता शब्बीर अहमद ने बताया कि जल्द ही इसकी मरम्मती कार्य कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। वही कंटेनर को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर इस घटना को लेकर थाना के एएसआई शुभोजीत कुमार ने घटनास्थल की जांच किया गया बताते चले कि इस पथ में प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में पत्थर लदे वाहन सहित अन्य बड़ी वाहनों का दिन रात परिचालन होता है। बड़ी वाहनों की तेज गति के कारण क्षेत्र के लोग काफी भयभीत है। ग्रामीण क्षेत्रो में वाहनों की तेज गति पर सम्बन्धित विभाग को अंकुश लगाना आवश्यक है।

img 20240914 wa00485313643081566266182

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!