Search

September 17, 2026 3:38 am

डबल मर्डर के बाद बेसहारा हुए तीन मासूमों के लिए उम्मीद बना फाउंडेशन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा। पिछले सप्ताह लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बीचामहल पंचायत अंतर्गत झेनागढ़िया गांव में हुए हृदयविदारक डबल मर्डर की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। पति ने अपनी पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद 5 वर्ष, 3 वर्ष और महज 8 माह के तीन मासूम बच्चों के सिर से मां और नानी का साया उठ गया।मासूम बच्चों की स्थिति को देखते हुए ‘उम्मीद फाउंडेशन’ की टीम ने झेनागढ़िया गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मलिक अंसारी, रज्जाक अंसारी, अमीरुल, खुर्शीद अंसारी एवं हसनैन प्रिंस के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बच्चों की देखभाल कर रही उनकी मौसी से घटना की जानकारी ली और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस दुख की घड़ी में फाउंडेशन की ओर से बच्चों के तत्काल भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सदस्यों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल तत्काल राहत देना नहीं, बल्कि तीनों बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना भी है।इसके लिए बच्चों को सरकार की ओर से अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर मौसी और ग्रामीणों से चर्चा की गई। फाउंडेशन ने सरकारी कागजी प्रक्रिया पूरी कराने और बच्चों की शिक्षा व पालन-पोषण में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!