Search

August 26, 2026 12:22 pm

रन फॉर यूनिटी में दिखी जोश और देशभक्ति की दौड़, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

राजकुमार भगत

पाकुड़। भारत रत्न, लौह पुरुष और देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सोमवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष साबरी पाल ने किया। एकता दौड़ रेलवे फाटक (पूर्वी) से शुरू होकर स्वामी विवेकानंद चौक तक निकाली गई। दौड़ में पांचवीं से दसवीं कक्षा तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में आयुष आनंद ने प्रथम, कल्याणी सरकार ने द्वितीय और बिट्टू कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता आलोक मंडल ने ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक थे। उन्होंने अपने अदम्य साहस और दूरदृष्टि से देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में जोड़ा। आज गुजरात में स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ उनकी इसी भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रूपेश भगत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक शाह समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। देशभक्ति के नारों और उत्साह से पूरा माहौल ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संदेश से गूंज उठा।

img 20251103 wa00275017739602947398834
img 20251103 wa00263348154891644942500

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!