Search

May 11, 2026 9:07 am

लोकतंत्र के महापर्व में सबकी सहभागिता जरूरी

सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त

गोड्डा : नगर भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं बीएलओ के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में दिव्यांग एवं 85 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं का सर्वे, एएमएफ, बीएजी (बूथ अवेयरनेस ग्रुप), एएसडी, प्रपत्र -6 के संबंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा आम चुनाव को शांतिपूर्ण, भयमुक्त, स्वच्छ एवं निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु सभी को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों से अवगत कराया गया। उन्होंने मतदान केन्द्रो में मतदाताओं को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने बीएलओ सुपरवाइजर को बूथ मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने वोटर अवेयरनेस फोरम के माध्यम से शहरी मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी तथा 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को चिन्हित कर उन्हें सूचीबद्ध करने, उनसे व्यक्तिगत संपर्क कर पोस्टल बैलेट से मतदान करने के बारे में जानकारी प्रदान करने एवं मतदान करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। वहीं चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों के आवागमन, आवासन आदि सुविधाओं को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर को निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी को दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से लगनपूर्वक करने का निदेश दिया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में वैसे मतदान केंद्रों में, जहां पूर्व के निर्वाचन मे मतदान प्रतिशत कम रहा है, वहां मतदाताओं को स्वीप आदि गतिविधियों से जागरुकता फैलाने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु उचित दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी बीएलओ से कहा कि गोड्डा जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी मतदान केंद्रों के बारे में हरेक मतदाताओं को जानकारी दें, साथ ही बूथ अवेयरनेस ग्रुप के जरिए मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र के बारे में बताएं। इसके अलावा सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से सत्यापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वोटर हेल्पलाइन एप्प सभी मतदाताओं को डाउनलोड कराएं और एप्प के माध्यम से मतदाता सूची से नाम चेक करवाएं, अगर किसी का नाम नहीं है तो 4 मई से पहले प्रपत्र 6 भरवाएं।
वहीं अपर समाहर्ता गोड्डा ने सभी संबंधित को स्वीप गतिविधियों में तेजी लाते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों को करने का निर्देश दिया। कार्यशाला के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा, बैद्यनाथ उरांव ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित करते हुए 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग और 85 साल से अधिक उम्र के मतदाता, जो मतदान करने पर बिल्कुल असमर्थ हैं, उनके लिए वाहन की व्यवस्था के लिए आकलन करते हुए संबंधित पदाधिकारी को रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान करने से कोई मतदाता न छूटे, इसके लिए पूरी तरह से सभी जरूरी सुविधाएं का आकलन करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उप निर्वाचन पदाधिकारी, गोड्डा सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा जिले में शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर स्वीप के माध्यम कार्यक्रम हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर समाहर्ता गोड्डा, विनय कुमार मिश्र, डीसीएलआर गोड्डा, मिथिलेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी गोड्डा, पंकज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोड्डा, पथरगामा एवं बसंतराय, जिला स्वीप कोषांग के अन्य पदाधिकारी एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे।

img 20240405 wa00416959396870892480976

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!