Search

March 21, 2026 1:06 am

आयोजित समारोह में उत्कृष्ट शिक्षको को किया गया सम्मानित

बीईईओ सहित सेवानिवृत शिक्षको को दी गई विदाई।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): प्रखण्ड संसाधन केंद्र हिरणपुर में सोमवार को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 15 शिक्षको को सम्मानित किया गया। वही पांच बीआरसी कर्मी सहित बीईईओ , सेवानिवृत शिक्षको को भी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति , बीडीओ टुडू दिलीप , जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत , क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी सुमिता मरांडी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में शिक्षण सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्यो को लेकर शिक्षक द्वेतवादीन पांडे , सुभाष आनन्द , राजेश भंडारी , सुखदेव भगत , दीपक कुमार साहा , मोजाहिद इस्लाम , सुजाता टुडू , चन्द्रशेखर साहा , दिलीप कुमार शर्मा , तुलसी रविदास , दीनानाथ रविदास , रूमा सरकार , रतन प्रामाणिक , प्रताप कुमार साहा व रोजमेरी मरांडी को मोमेंटो , प्रशस्तिपत्र सहित अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। वही बीआरसी कर्मी सुजीत चार सीआरपी , संजय कुमार जयसवाल , प्रेम सागर कुशवाहा , यूनिकी टुडू व अजय कुमार हेम्ब्रम को सम्मानित किया गया। उधर स्थानातरित बीईईओ रफीक आलम को भी भावभीनी विदाई दी गई। इसके साथ ही सेवानिवृत शिक्षक अश्विनी रविदास , भीमराज साहा , राजेन्द्र कुमार साहा , दीनानाथ साहा , भगीरथी साहू , छायानाथ व नजरुल इस्लाम को भी शाल ओढ़ाकर विदाई दी गई। डीईओ ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षको ने शैक्षणिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य किया है। जिसे पुरस्कृत किया गया। सभी शिक्षक शिक्षण कार्य को सेवाभाव से ले। समारोह में बीडीओ , जिप उपाध्यक्ष ने भी शिक्षा व शिक्षक की कर्तव्य को लेकर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बीपीओ किशन भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर