Search

October 11, 2026 10:01 pm

युवा स्पोरटिंग क्लब घाटचोरा के ओर से 3 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल खेल आयोजित

झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव एवं युवा नेत्री उपासना मरांडी मुख्य रूप से रहे मौजूद।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के रोलाग्राम पंचायत अंतर्गत युवा स्पोरटिंग क्लब घाटचोरा के ओर से 4 दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया। इस खेल मे कुल 32 टीमो के बिच खेला हुआ । इस प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, युवा नेत्री उपासना मरांडी,डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मकसूद अहमद समेत अन्य शामिल हुए।फाइनल खेल का उदघाटन मैच का शुभारंभ झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव एवं युवा नेत्री उपासना मरांडी ने फुटबॉल मे किक मारकर किया।इस प्रतियोगिता मे उद्घाटन मैच सारी सरला क्लब बिरकीबाथन वनम एनएफसी क्लब सियालपहाड़ी की टीम के बिच हुआ। जिसमे सारी सरला क्लब बिरकीबाथन की टीम ने एनएफसी क्लब सियालपहाड़ी की टीम को एक गोल से पराजित किया।वही खेल कमिटी के अध्यक्ष बबलू हेमब्रम ने जानकारी देते हुए कहा की फुटबॉल प्रतियोगिता 32 टीमों के बिच हुआ।जिसमे विजेता टीम को 60 हजार रूपये एवं उपविजेता को 70 हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया । वही कुस्ती प्रतियोगिता का भो आयोजन किया गया जिसमे साहेबगंज जिले के दोनों टीम,12 हाजर एवं उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।लड़की कुस्ती प्रतियोगिता मे दुमका के कोमल मरांडी एवं सोबासनी हांसदा के बिच हुआ जिसमे कोमल मरांडी ने जीत हाजिल किया।वही विजेता टीम को 10 हजार रुपये एवं उपविजेता टीम को 8 हाजत रुपये देकर सम्मानित किया गया।इस मौक़े पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने खिलाड़िओ को उज्जवल भविष्य के कामना किया। वही युवा नेत्री उपासना मरांडी ने सभी खेल प्रेमिओ को शुभकामनायें दिए साथ ही आगे ओर भी बेहतर तरीके पदर्शन करने की बाते बताई।इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, उपाध्यक्ष रुहुल अमीन, बुदल यादव,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमर्बोम एवं खेल कमिटी के सचिव संजीव सोरेन एवं कोषाध्यक्ष सोभास्टेन टुडू,हेमलाल हेमब्रम, बाबुधन सोरेन, संजू सोरेन,बबलू हेमब्रम,सोबेस्तान, बाबुधन मुर्मू, मुबारक करीम,समेत सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता एन दर्जनो ग्रामीण मौजूद थे।

img 20240905 wa00736665295652063349217

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!