राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): ईद-उल-फितर के अवसर पर बीते रविवार को उम्मीद फाउंडेशन के द्वारा हाथकाठी पंचायत के जरूरतमंद व विधवा महिलाओं के बीच आर्थिक सहायता राशि का वितरण किया गया। जिससे कि वह भी इस पवित्र त्योहार को पूरे उत्साह और सम्मान के साथ त्यौहार मना सकें। ईद-उल-फितर भाईचारे और दान का त्योहार है।संस्था ने इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए हाथकाठी पंचायत की उन विधवा महिलाओं को चिन्हित किया, जिन्हें वास्तव में आर्थिक मदद की आवश्यकता थी। संस्था के सदस्यों ने महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें यह आर्थिक मदद सौंपी। मदद पाकर महिलाओं के चेहरों पर काफी सुकून व खुशी दिखी गई। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज के असहाय व जरूरतमंद तबके के साथ खड़े रहना ही उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा की हमारा प्रयास है कि त्योहार के दिन कोई भी घर खुशियों से अछूता न रहे। एक विधवा महिला जब अपने बच्चों के साथ मुस्कुराते हुए ईद मनाती है, तो हमारा यह प्रयास सफल हो जाता है।





