Search

February 11, 2026 10:01 pm

महाशिवरात्रि पर पांच दिवसीय मेला, 13 से पूजा शुरू, 15 को निकलेगी शिव बारात

पाकुड़िया प्रखंड के मोंगलाबांध गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर पांच दिवसीय भव्य मेला आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियां बाबा बैद्यनाथ मंदिर कमेटी द्वारा जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजन को लेकर कमेटी की कई बैठकों में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दीपक साहा ने बताया कि नव-निर्मित पार्वती मंदिर में मां पार्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 13 फरवरी को कलश यात्रा के साथ पूजा प्रारंभ होगी। मंदिर परिसर का रंग-रोगन कराया जा रहा है और भव्य पंडाल का निर्माण कार्य चल रहा है।
उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसी दिन शाम को मंदिर परिसर से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। साथ ही पांच दिवसीय शिवरात्रि मेला की शुरुआत होगी, जो 19 फरवरी तक चलेगा। मेले के दौरान 16 व 17 फरवरी को भक्ति जागरण, 18 फरवरी को बांग्ला बाउल संगीत कार्यक्रम तथा 19 फरवरी को समापन के अवसर पर भव्य आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मेले में तारामाची, ब्रेक डांस, रेल ड्रैगन, जादू और मीना बाजार सहित कई मनोरंजन के साधन लगाए जा रहे हैं। मेला को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए वोलेंटियर टीम का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

img 20260211 wa00284023162220046750151
img 20260211 wa0027414600442678305208

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर