Search

May 13, 2026 4:00 am

06 अगस्त को के.के.एम. कॉलेज में मनाया जाएगा स्थापना दिवस, तैयारियां शुरू।

राजकुमार भगत

पाकुड़। कुमार कालिदास मेमोरियल (के.के.एम.) कॉलेज, पाकुड़ में आगामी 06 अगस्त को स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. युगल झा के नेतृत्व में एक विशेष बैठक बुलाई गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर कॉलेज की विकास यात्रा, शैक्षणिक उपलब्धियों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया जाएगा। समारोह की शुरुआत कॉलेज के संस्थापक राजा कुमार कालिदास पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें स्मरण किया जाएगा। प्राचार्य ने कहा कि राजा कुमार कालिदास पांडेय न केवल कॉलेज के संस्थापक थे, बल्कि एक दूरदर्शी शिक्षाविद् भी थे। उनकी स्मृति में उनके जीवनवृत्त और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को भी समारोह में साझा किया जाएगा। स्थापना दिवस को लेकर तैयारियों की जिम्मेदारी कॉलेज के विभिन्न विभागों को सौंपी गई है। बैठक के अंत में प्राचार्य डॉ. युगल झा ने सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए सहयोग की अपील की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!