गोड्डा : जिला अंतर्गत प्राइवेट विद्यालयों के संचालकों की एक बैठक भारत भारती पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हुई, जिसमें वर्षों से लंबित समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही पूर्व के संगठन के उदासीन रवैया के कारण जिले के अधिकांश निजी विद्यालयों की समस्याएं लंबित रह रही है और जिला प्रशासन तक बातों को नहीं पहुंचाया जा सका है। सर्व सम्मति से उपस्थित विद्यालय संचालको ने एक नए संगठन गोड्डा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का गठन किया। इसमें सर्वसम्मति से संगठन के अध्यक्ष पद पर भारत भारती पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रलय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पद पर गोकुल पब्लिक स्कूल के संचालक धनी लाल साह, सचिव पद पर डोन बोसको स्कूल के निदेशक अमित कुमार राय, कोषाध्यक्ष के पद पर सुधा किड्स स्कूल के निदेशक मुकेश कुमार आजाद, सह सचिव के पद पर महर्षि मेंही विद्यालय के लंबोदर पंडित, मीडिया प्रभारी के पद पर चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक दिलीप कुमार का निर्वाचन हुआ। बैठक नियमित रूप से हो इस बिंदु पर भी चर्चा हुई। संगठन के विस्तार हेतु सभी अंचलों में अध्यक्ष और सचिव के पद का निर्वाचन अगले 3 महीने में कर लिया जाएगा। बैठक में चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल के दिलीप जी, वीआईपी स्कूल के रवि वैद्य जी, यूनिक मिशन स्कूल के राजेश जी, गोड्डा पब्लिक स्कूल के देवेन्द्र जी,एसके मिशन के सत्यम कुमार जी, नेशनल स्कूल के राजीव रंजन जी, पैरामाउंट इंटरनेशनल स्कूल के अब्दुल बारिश जी, नवजुक ज्योति सैनिक मिशन स्कूल के चंदन कुमार जी, गुरुदेव पब्लिक स्कूल बलवड्डा के अरुण जी, महर्षि मेंही विद्यालय के लंबोदर पंडित जी, गोकुल पब्लिक स्कूल के धनी लाल शाह जी, डी एस लाइफ लाइफ लाइट स्कूल कुसुम घाटी के दिनेश कुमार शाह जी, न्यू किड्स मिशन स्कूल पथरगामा के माधव कुमार पाल जी, वेदांत मिशन स्कूल के अभिषेक आनंद जी, सुधा किड्स स्कूल के मुकेश जी, बीएस ग्लोबल स्कूल के सच्चिदानंद जी, लिटिल स्टेप्स स्कूल के कुंदन जी महिंद्रा बाल विद्या निकेतन बोहरा के विकेश जी, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के अमित जी, आईएस गुरुकुल मिशन स्कूल के जयशंकर प्रसाद जी, इंडियन पब्लिक स्कूल के चंदा कुमारी, संस्कार भारती विद्यालय, पांडुबथान गोड्डा के ज्ञान प्रकाश जी, क्रॉनिकल विद्यापीठ के विनोद कुमार बेदी जी, डोन बॉस्को स्कूल के अमित जी, आदर्श पब्लिक स्कूल के रंजन जी, मॉडर्न एसेंट स्कूल के विनोद जी है जिम जिसमें आरटीई के तहत प्रथम वर्ग से अष्टम वर्ग तक की मान्यता संबंधी समस्याएं और उसके समाधान पर चर्चा हुई। जिले में 50 हजार से अधिक छात्र निजी विद्यालयों में पढ़ते हैं और विद्यालय प्रबंधक उसके शिक्षक तथा बच्चों की कई समस्याएं हैं सरकार इस दिशा में उदासीन बनी हुई है और उनका रवैया और आसहयोगात्मक है। निजी विद्यालय अपने सीमित संसाधनों पर बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल कर दिखा रहे हैं। बहुत सारे निजी विद्यालय 2018 के बाद से यू डाइस नंबर से वंचित है। पड़ोस के जिलों में जैसे देवघर और दुमका में आरटीई के तहत मान्यताएं मिल जा रही है लेकिन गोड्डा जिला से वंचित रह रहा है। जिले के करीब 28 विद्यालयों ने ऑनलाइन आवेदन झारखंड सरकार के पोर्टल पर किया है लेकिन प्रक्रिया पिछले एक वर्षों से लंबित है। अगर जिला प्रशासन इस और ध्यान नहीं देता है तो विद्यालय संचालक उच्च न्यायालय की ओर रुख करेंगे। संगठन की ओर से अपने सभी सदस्यों को ऑनलाइन आवेदन हेतु सभी प्रकार के सहयोग प्रदान किए जाएंगे। आज बैठक के पूर्व सर्वप्रथम हमारे संविधान निर्माताओं में से प्रमुख बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को उनके जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, उसके बाद बैठक की कार्रवाई प्रारंभ हुई।





