Search

May 12, 2026 11:03 am

स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह, विधायक स्टीफन मरांडी ने फहराया तिरंगा।

इकबाल हुसैन

महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान को नमन किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आजादी असंख्य बलिदानों और संघर्षों का परिणाम है। इसे बनाए रखने के लिए देश की एकता, भाईचारे और विकास के प्रति सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने झारखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी उन्मूलन और सर्वांगीण विकास को लेकर झामुमो सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का अवसर है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकु शेख, एसडीपीओ विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्दार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद और जिप सदस्य सामसुन मुर्मू सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देशभक्ति गीतों से माहौल को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया।

img 20250815 wa01041610854201876110491

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!