Search

August 13, 2026 2:43 am

रक्षाबंधन की रौनक से गुलजार पाकुड़ बाजार, बहनों की उमड़ी भीड़।

पाकुड़। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन को लेकर पाकुड़ के बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 9 अगस्त को मनाए जाने वाले इस त्योहार से पहले हाटपाड़ा, इंदिरा चौक और हरिणडांगा बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं। बहनें अपने भाइयों की कलाई के लिए मनपसंद राखियां चुनने में जुटी हैं। बाजार में रुद्राक्ष, स्वास्तिक, ओम, गणपति और कृष्ण डिजाइन वाली राखियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं। बच्चों के लिए कार्टून राखियां 10 से 40 रुपये में उपलब्ध हैं, वहीं मोतियों से जड़ी राखी की कीमत 250 रुपये तक है। महिलाओं के हाथों के लिए लटकन वाली राखियां 40 रुपये प्रति पीस बिक रही हैं।
शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। त्योहार नजदीक आते ही दुकानों में भीड़ बढ़ गई है और रौनक ने पूरे बाजार को गुलजार कर दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!