Search

March 28, 2026 10:25 pm

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को खिलाई गई दवा

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत एमडीए-आईडीए का चल रहे कार्यक्रम को लेकर शनिवार को स्वास्थ्य कर्मीयो एवं प्रशासकों द्वारा खकसा विद्यालय में 200 , चौकिशाल 150 , झरिया , रामघाटी , तेगुड़िया सहित अन्य कई विद्यालयों में जाकर छात्र छात्राओं को फाइलेरिया की दवा खिलाया गया । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड में 112962 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया था जो अब तक एक लाख चार हजार लोगों को यानी 91 प्रतिशत लोगों को दवा खिलाया जा चुका है । लक्ष्य के अनुसार पाकुड़िया में सबसे ज्यादा लोगों ने दवा का सेवन किया है । फाइलेरिया की दवा से कोई साइडइफेक्ट नहीं है बस इसे खाली पेट में नहीं खाना है । उन्होंने मौजूद लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि फाइलेरिया की दवा दो वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को खाना है । फाइलरिया एक वेक्टर जनित ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से प्रभावित अंगों जैसे हाथ,पांव का फूलना तथा हाइड्रोसील होता है । इसीलिए बीमारी होने से पूर्व ही सभी योग्य लाभुकों को डीईसी की गोली , अल्बेंडाजोल उम्र के अनुसार एवं आईवरमैक्टिंन की दवा ऊंचाई के अनुसार साल में एक बार जरूर सेवन करना चाहिए । मौके पर डॉ भरत भूषण भगत , डॉ मंजर आलम , एमपीडब्ल्यू सह कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात दास , आंगनबाड़ी सेविका , स्वास्थ्य सहिया सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

img 20250222 wa00298453005392682297253

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर