Search

April 12, 2026 10:08 pm

फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में हेम्ब्रम ब्रदर्स ने दर्ज की जीत।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): सिदो कान्हू फुटबॉल मेमोरियल क्लब के द्वारा बीते सोमवार की शाम आयोजित फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में एफसी हेम्ब्रम ब्रदर्स टीम ने जीत दर्ज किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झामूमो प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में क्षेत्र के 16 टीम ने भाग लिया था। फाइनल में पहुंचे एफसी हेम्ब्रम ब्रदर्स टीम व चिरी गुटु टीम के बीच जमकर मुकाबला हुआ। जिसमें पेनॉल्टी में हेम्ब्रम ब्रदर्स ने जीत दर्ज किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में फुटबॉल खेल को लेकर काफी जुड़ाव रहा है। इसमें यदि निष्ठा व समर्पण की भाव से खेला जाय तो देश व समाज मे काफी ख्याति अर्जित होगी। राज्य के हेमन्त सोरेन की सरकार खेल की विकास को लेकर कई योजनाओं को धरातल में लाई है। इस अवसर पर रावण सोरेन , बाबुधन टुडू , सुलेमान बास्की , सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!