Search

June 30, 2026 3:56 am

टाटा डीएवी भुइयांडीह में “होकस पोकस मैजिक शो” का हुआ आयोजन

अक्षय कुमार

घाटो। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल भुइयांडीह, बड़गांव चैनपुर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं रचनात्मक शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम “होकस पोकस मैजिक शो” का आयोजन किया गया।

img 20260629 wa01111812606004065215996
img 20260629 wa01108377174239173252343

यह कार्यक्रम शिक्षा और जादू के अनूठे समन्वय पर आधारित था, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ विद्यार्थियों को विज्ञान, अवलोकन क्षमता, तार्किक चिंतन तथा रचनात्मकता से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की जिज्ञासा, कल्पनाशक्ति, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास को विकसित करने का प्रयास किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक यादगार एवं ज्ञानवर्धक अनुभव सिद्ध होगा, जिसमें जादू की रोचक प्रस्तुतियों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच और अवधारणात्मक समझ को सुदृढ़ किया गया। कार्यक्रम बच्चों को सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक, सहभागितापूर्ण और प्रभावशाली बनाने में सहायक हुआ। प्राचार्या द्वारा जादूगर विश्वजीत को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। साथ ही टाटा स्टील से पधारे मुख्य अतिथि राकेश कुमार का स्वागत किया गया।

img 20260629 wa01165819470670589017335


प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने बताया कि ऐसे नवाचारी कार्यक्रम विद्यार्थियों में सीखने के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक एवं विश्लेषणात्मक क्षमताओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के प्रसन्न मुखमंडल को देखकर अत्यंत हर्षित हुई । विद्यार्थी एक नए अनुभव प्राप्त कर विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किए तथा कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!