Search

June 10, 2026 2:59 am

लोबिन हेंब्रम के समर्थन में लिट्टीपाड़ा प्रखंड में विशाल मोटरसाइकिल रैली का आयोजन

राजमहल लोकसभा क्षेत्र के जानता इस बार नया इतिहास लिखने के लिए तैयार – प्रो. निर्मल मुर्मू।

मुसलमान को ज्यादा दिन तक बेवकूफ नहीं बना सकते – इकरामूल अंसारी

एक ही नेता है जनता का आवाज उठाने वाले शेरे लोबिन हेम्ब्रम – सोम बेसरा।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) राजमहल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र लिट्टीपाड़ा प्रखंड में जनमानस के नेता सह राजमहल लोकसभा क्षेत्र निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम के समर्थन में सोमवार को एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाला गया। रैली का नेतृत्व प्रो. निर्मल मुर्मू, इकरामूल अंसारी एवं सोम बेसरा ने संयुक्त रूप से किया।रैली का शुरुआत रोडगो कॉलोनी से लिट्टीपाड़ा सप्ताहिक हाटिया से होते हुए चितलोफॉर्म, जितलपुर, बड़ा सरसा, बीचामहल, झेनागाड़िया,बादल चौक,रांगा, नवाडीह, जोबोडीह होते हुए पुनः लिट्टीपाड़ा सप्ताहिक हाटिया पहुंचा। सप्ताहिक हाटिया से फिर गोहण्डा फुटबॉल मैदान पहुंचा।जहां पर रैली को संबोधित करते हुए प्रो. निर्मल मुर्मू ने कहा कि इस बार राजमहल लोकसभा क्षेत्र के जनता नया इतिहास लिखने के लिए तैयार हैं। क्योंकि पिछले 70 सालों से जेएमएम एवं भाजपा के लोगों ने आदिवासी और मूलवासियों को हाशिए पर धकेलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जनमुद्दों पर बोलने वाले एक ही नेता है शेरे लोबिन हेम्ब्रम, इसलिए राजमहल लोकसभा क्षेत्र की जनता इन्हें भारी बहुमत से दिल्ली भेजने का काम करेंगे। साथ ही इकरामूल अंसारी ने जेएमएम और इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग हमेशा से मुसलमानों को बेवकूफ बनाते हुए आयें है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बीजेपी का डर दिखाकर कर वोट लिया है लेकिन अब चलने वाला नहीं है।सोम बेसरा ने कहा कि इस बार भारी बहुमत से जीतकर लोबिन हेम्ब्रम सांसद भवन में दहाड़ लगायेंगे। युवाओं का लोबिन हेम्ब्रम के प्रति अपार जनसमर्थन और प्यार देखकर वर्तमान सांसद विजय हांसदा घबरा गए हैं। उन्होंने कहा विजय हांसदा माफिया, ठेकेदार और लुटेरों का सांसद है।मौके पर कोर्नेलियस मराण्डी, मंगल हांसदा,राजू मुर्मू,इग्नाशियस मराण्डी,साहेबराम मड़ैया, राजकुमार पंडित, शेखावत अंसारी मोहम्मद अली हुसैन अंसारी आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240527 wa00311537781892697910630

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!