Search

May 10, 2026 10:49 pm

अवैध माइनिंग, परिवहन हुआ तो नाका पर प्रतिनियुक्त कर्मियों पर एफआईआर की जाएगी,उपायुक्त

अवैध खनन तथा परिवहन किसी भी सूरत में बर्दास्त नही, अधिकारी करे सुनिश्चित, उपायुक्त।

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

चेकनाका पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का सख्ती से करें अनुपालन

सतनाम सिंह

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन, अवैध भंडारण के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करतें हुए जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा की गई कार्रवाई का ब्यौरा लिया। साथ ही जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन करने वालो पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को सख्त निर्देश दिया जाए कि कोई भी अवैध माइनिंग, परिवहन हुआ तो प्रतिनियुक्त कर्मियों पर एफआईआर की जाएगी। उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, डीटीओ, डीएमओ, सीओ को नियमित क्षेत्रों का भ्रमण कर औचक निरीक्षण करने को कहा। अवैध खनन व परिवहन कार्य में कोई भी लोग संलिप्त पाए जाते हैं तो उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने को कहा। जांच के दौरान कोई भी वाहन ओवरलोडिंग पाए जाते हैं तो, वैसे वाहन मालिक एवं जिस क्रशर से लोडिंग हुआ है, उस क्रशर को भी सील करते हुए समुचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ उपायुक्त ने पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन विभिन्न क्रशरों में औचक निरीक्षण के साथ छापेमारी अभियान चलाएं। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अधिकारियों को जिले के अलग-अलग क्षेत्र में संचालित क्रशर की जांच करने एवं बिना अनुमति अथवा अवैध तरीके से क्रेशर का संचालन करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एवं तत्काल रूप से अवैध क्रशरों को ध्वस्त करने का निर्देश दिया।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, प्रशिक्षु आईएफएस प्रबल गर्ग, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, मुख्यालय डीएसपी जितेन्द्र कुमार,पाकुड़ एसडीपीओ डीएन आजाद, महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240420 wa00481992513498783747131

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!