बजरंग पंडित
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत लगडुम पंचायत के मड़गाँव लतार टोला ,डुगरी टोला ,खास पड़ा , गडिया टोला में दो खराब चापाकल में से एक को पीएचइडी विभाग द्वारा ठीक कराया गया है जिससे अभी फिलहाल चापाकल से कम पानी निकल रहा है । गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि पानी टांकी निर्माण न कराए जाने के बदले पुराने चापाकल डुमरी टोला बाबूराम मुर्मू घर के सामने विभाग के मिस्त्री द्वारा जौसे तैसे 14 पीस पुराना पाइप को ही लगाकर चापाकल मरमती कराया गया । यह चापाकल से काफी कम पानी निकलता है । ग्रामीणों का कहना है कि यहां चपाकल में सोलर आधारित जलमीनार टंकी का निर्माण कराए जाने की आवश्यकता है । ताकि यहां के लोगों को समुचित पानी मिल सके ।





