पत्थर लदे वाहनों की आवागमन से नारकीय बन गई है सड़क।
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): बुधवार को गोविंदपुर – बेलपहाड़ी पथ के तारापुर निकट पत्थर लदे एक हाइवा पलटी मार गया। जिससे चालक व उप चालक बाल बाल बच गया। वाहन संख्या जेएच 16 एच 9269 पत्थर लोड कर सुराईडीह स्थित क्रशर से वापस लौट रहा था कि सड़क के खाई में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिससे चालक व उपचालक वाहन के केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगो की सहयोग से घायल चालक व उपचालक को किसी तरह बाहर निकाला गया व इलाज के लिए पाकुड़ भेजा गया। वही घटना की सूचना मिलने साथ मौके पर पहुंचे पुलिस द्वारा आवश्यक छानबीन कर हाइवा को अपने कब्जे में लिया गया। बताते चले कि पत्थर लदे वाहनों की निरन्तर आवागमन से सड़क की स्थिति अति ही जर्जर बन चुकी है। जहां सड़क के अधिकांश भागो में खाई बन चुका है। जहां आये दिन सड़क दुर्घटनाये हो रही ही। बिडम्बना यह है कि इस पथ किनारे मध्य विद्यालय भी है। जहां के बच्चे इसी कीचड़मय पथ से होकर विद्यालय आने को मजबूर है। इस सड़क की निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने पदाधिकारियो से गुहार भी लगाया , पर अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नही की गई। जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। वही पत्थर व्यवसायियों को भी कोई जिम्मेवारी नही रह गया है कि अपने स्तर से सड़क की मरम्मती कार्य किया जाय।







