Search

December 22, 2025 1:01 am

भाजपा पाकुड़ की जिला बैठक में सात मंडल अध्यक्ष चुने गए, ढोल–नगाड़ों के साथ पदयात्रा कर अटलजी को दी श्रद्धांजलि।

राजकुमार भगत

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश मंत्री सह जिला चुनाव अधिकारी दिलीप वर्मा, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिला चुनाव सह अधिकारी मीरा प्रवीण सिंह और अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश चुनाव अधिकारी दिलीप वर्मा की देखरेख में भाजपा के सात मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रतिनिधियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। घोषणा के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी चयनित मंडल अध्यक्ष ढोल–नगाड़ों के साथ पदयात्रा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थल पहुंचे और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन में कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देने की परंपरा है। उन्होंने शांतिपूर्ण सांगठनिक चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला और प्रदेश इकाई के सभी सदस्यों को बधाई दी। कहा कि नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष संगठन को और मजबूत करेंगे और पार्टी को सुदूर इलाकों तक विस्तार देंगे।

घोषित मंडल अध्यक्ष

हिरणपुर – सुकुमार मंडल

बिचामहाल – धनेश्वर साहा

आमड़ापाड़ा – आशीष हेंब्रम

दादपुर – सुशांत घोष

पाकुड़ नगर – सोहन मंडल

गंधायपुर – त्रिलोचन दास

इलामी – बापोन सरकार

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रूपेश भगत ने किया। मौके पर अनुग्रहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी, जयंत मंडल, सपन दुबे, धर्मेंद्र त्रिवेदी, प्राची चौधरी, सुनील पहाड़िया, हिसाबी राय, पार्थ रक्षित, अभिक दास, किरण मंडल, लक्ष्मी तुरी, निधि गुप्ता, बासु मंडल, रश्मि भगत, जीतू सिंह, पवन भगत, बसुदाम मंडल, चमरू रजवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20251212 wa00165884511102283847673

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर