Search

April 7, 2026 1:29 am

पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा में पाकुड़ मॉडल की सराहना, शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा।

बच्चों की उपस्थिति, पोषण, शैक्षणिक गुणवत्ता और खेल उपलब्धियों में जिले ने दर्ज की उल्लेखनीय प्रगति

पाकुड़: समाहरणालय सभागार में आयोजित पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा बैठक में जिले की शिक्षा व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, पोषण कार्यक्रम और खेल उपलब्धियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता पीएम श्री स्कूलों के केंद्रीय नोडल अधिकारी एवं भारत सरकार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के संयुक्त सचिव चेतना नंद सिंह ने की। बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि जिले के पीएम श्री विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, सहभागिता और शैक्षणिक प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, अभिभावकों और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से स्कूलों की गुणवत्ता बेहतर हुई है और जिले के विद्यालय लगातार राज्य के टॉप रैंक में स्थान बना रहे हैं। इस अवसर पर प्रोजेक्ट परख 3.0 एवं ग्रीन ब्लेजर का विमोचन किया गया। साथ ही रसोइया दीदियों के बीच प्रेशर कुकर का वितरण, बीपीओ को लैपटॉप प्रदान करना और प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उनके नेतृत्व व योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा 19वीं झारखंड राज्य सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाली पाकुड़ जिला टीम को सम्मानित किया गया।
संयुक्त सचिव चेतना नंद सिंह ने शिक्षकों से संवाद करते हुए ड्रॉपआउट रोकने, बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे का स्कूल से बाहर होना चिंता का विषय है और इसे रोकने के लिए शिक्षक, अभिभावक और प्रशासन को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।
बैठक में पोषण एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। स्कूलों में संतुलित आहार, तिथि भोज सह जन्मोत्सव, शुगर बोर्ड, पोषण जागरूकता और स्वास्थ्य अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आए। अधिकारियों ने कहा कि नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग के माध्यम से पीएम श्री स्कूलों को उत्कृष्टता की दिशा में और आगे बढ़ाया जाएगा।

img 20260219 wa00266010602796050325806
img 20260219 wa00253255996540287632184

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!