राजकुमार भगत
हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत स्कूली बच्चों ने लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान दिवस 01 जून को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले मतदान केंद्रों में सहयोग करने की इच्छा जताई है।
शनिवार को हिरणपुर प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक कर सभी बच्चों को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया तथा इस कार्य के लिए प्रेरित बच्चों का हौसला अफजाई किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप ने कहा कि यह पहला मौका है कि बच्चे भी चुनाव को लेकर उत्साहित हैं और स्वेच्छा से सहयोग की भावना रखते हैं। देश के पर्व में सभी वर्गों को हिस्सेदारी लेने का हक है और उम्मीद है कि भविष्य के बनने वाले मतदाता ये बच्चे अपना जिम्मेदारी बखूबी समझेंगे। 01 जून को सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक दिन भर होने वाले चुनाव में मतदान केंद्र पर सहयोग की भावना रखने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्कूली बच्चों को धन्यवाद दिया। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे।






