Search

September 19, 2026 9:29 pm

पाकुड़ में पानी की समस्या को देखते हुए टैंकर से पानी सप्लाई शुरू।

अब्दुल अंसारी

तपती धूप और गर्मी के चलते नदी,चापानल सहित पेयजल स्रोतों का जल स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण पानी की समस्या से लोगों की परेशानी को देखते हुए उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्रों में टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है.इस बाबत बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने बताया कि खकसा पंचायत के अंगरगड़िया गांव में पानी की कमी को देखते हुए मंगलवार को टैंकर से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है.मुखिया ब्रेन्तियुस हेम्ब्रम ने बताया कि यहां के कई गांव में पानी की किल्लत चल रही है.लोगों को पानी के लिए परेशानीयों का सामना न करना पड़े.पानी की समस्या को देखते हुए इन मोहल्लों में पानी के टैंकर भेजकर लोगों की समस्या दूर किया जा रहा है. इन मोहल्लों में पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं ताकि लोग पानी के लिए परेशान न हों.उन्होंने बताया कि गरमी के मौसम को देखते हुए लगातार सभी वार्ड क्षेत्रों में लोगों को इसी तरह से पानी दिया जाएगा.उन्होंने लोगों से पानी को बर्बाद नहीं करने व सही से उपयोग करने की अपील की.मौके पर पंचायत सचिव अभिजीत राज,रोजगार सेवक एवं ग्रामीण मौजूद थे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!