राजकुमार भगत
पाकुड़। झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी के नेतृत्व मे विक्रमपुर, सेजा, दादपुर, मे जनसम्पर्क अभियान चलाया lश्री लखमानी ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी विजय कुमार हाँसदा को भारी मतों से विजयी बनाने का अनुरोध किया lश्री लखमानी ने कहा कि जनसम्पर्क अभियान मे जनता का रूझान गठबन्धन के पक्ष में दिखा और जनता ने विजय हाँसदा को भारी मतों से जीताने का वादा किया lमौके पर पाकुड़ जिला कांग्रेस महासचिव सोनु आलम,जिला सचिव मोफिज अंसारी, झा मु मो जिला संगठन सचिव महमूद आलम, दर्जनों लोग मौजूद थे l
Also Read: तेज आंधी से बिजली लाइन पर गिरा ताड़ का पेड़, तीन पोल क्षतिग्रस्त—दर्जनों घर अंधेरे में डूबे।






