राजकुमार भगत
पाकुड़। शुक्रवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष कुमार सरकार की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी के सभी पंचायत अध्यक्षगण, प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिगण तथा सभी प्रकाष्ठों के पंचायत अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्तागणों की एक अहम बैठक आहुत की गई है। जिसमे प्रदेश महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंस के मध्यम से रूबरू हुऐ। प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कहा आप सभी ने जानते हैं कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुके हैं और लोकसभा चुनाव को नजर में रखते हुए 28/4/24 रविवार को स्थान पाकुड़ रविंद्र भवन में अपराह्न 4:00 बजे ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और गठबंधन के राजमहल लोकसभा के वर्तमान प्रत्याशी विजय हसदा जी के उपस्थिति में एक अहम बैठक रखी गई है । प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे सभी प्रकोष्ठ के जितने भी कमेटी है और कांग्रेस के कार्यकर्ता है सबको बैठक में उपस्थित रहना चाहिए।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम,जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला प्रवक्ता मोहम्मद मुख्तार हुसैन,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, विधायक प्रतिनिधि देबू विश्वास पप्पू गंगवानी, रामविलास महतो,बबलू भगत,युवा जिला अध्यक्ष तस्लीम आरिफ उर्फ बुलेट,ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, युवा जिला उपाध्यक्ष बिलाल शेख, मिर्जाहन विश्वास, सेलिम हुसैन,बसीर शेख, गुलाम रसूल, मंसूर शेख, नसीम आलम, जलालुद्दीन शेख, अंसारुल शेख, असगर अली, नजीकुल शेख,अनारूल शेख, जमीरुल अंसारी, सिराज शेख, साहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजुद रहे।






