Search

March 28, 2026 10:24 pm

डीएमएफटी योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, उपायुक्त ने विभागवार प्रगति की समीक्षा की।

पाकुड़। खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को रफ्तार देने के लिए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को समाहरणालय सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क निर्माण और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की भौतिक व वित्तीय प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और हर स्तर पर पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंताओं को नियमित स्थल निरीक्षण करने और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन कराने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि डीएमएफटी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य खनन प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे और विकास कार्यों का असर जमीन पर दिखे। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक काम करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बताया कि डीएमएफटी योजनाएं जिले में संतुलित और सतत विकास को गति देने का मजबूत माध्यम हैं। समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य ही इन योजनाओं की सफलता की कुंजी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर