अक्षय कुमार सिंह
रामगढ़। मरार इफको स्थित जनता मजदूर संघ कार्यालय की शाखा में जनता मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व झरिया विधायक सह श्रमिक नेता संजीव सिंह की रिहाई पर आपस में मिलजुल कर खुशी मनाई। इस दौरान आपस में मिठाई खिलाकर न्याय की जीत बताया। गौरतलव है कि न्यायालय ने संजीव सिंह को पूर्ण रूप से बरी कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब वे पुनः राजनीति में दोबारा सक्रिय हो रहे हैं। इस अवसर पर जनता मजदूर संघ के सचिव उत्कल मुखर्जी ने कहा कि न्याय मिलने में विलंब हो सकता है किंतु न्याय की ही जीत होती है। श्री मुखर्जी ने कहा कि अब जनता मजदूर संघ एक विशाल रूप धारण करेगा और हमें विशेष मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इस खुशखबरी के बाद हम सभी खुश हैं और संघ की मजबूती के लिए सदैव तैयार हैं। उन्होंने कहा माता कुंती, जनता मजदूर संघ के अभिभावक संजीव सिंह, सिद्धार्थ गौतम जैसे मजदूर नेता, जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं के सहयोग से जनता मजदूर संघ का झंडा पूरे देश में लहराया जाएगा और इसका लाभ प्रत्यक्ष रूप से सभी मजदूर साथियों को मिलेगा। इस अवसर पर जनता मजदूर संघ के सचिव उत्कल मुखर्जी, उपाध्यक्ष- मनिंद्र नारायण झा, सहायक सचिव- विनय कुशवाहा, संगठन सचिव- रामजी, कोषाध्यक्ष- विवेक सिंह, प्रेम कुमार, प्रमोद यादव, जितेंद्र ठाकुर, कृष्णा, रामलाल जी इत्यादि मौजूद रहे।
Related Posts

24 प्रेस विज्ञप्तियां जारी कर सोशल मीडिया प्रचार पदाधिकारी सह सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी ने बनाया रिकॉर्ड

सड़क निर्माण में मनमाने भूमि अधिग्रहण के विरोध में रैयतों का हंगामा, घंटों जाम रहा पाकुड़-दुमका मार्ग।

मतदाता सूची पुनरीक्षण की धीमी रफ्तार पर उपायुक्त नाराज, दो दिनों में ‘A’ श्रेणी का शत-प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश।

गुलगुलिया गैंग पर नकेल कसने की तैयारी, उपायुक्त ने कहा, रात में सक्रिय गिरोह पर रखी जाए विशेष निगरानी।

एमआरपी से ज्यादा दाम पर शराब बेचने वालों पर गिरेगी गाज, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, कहा अब नहीं चलेगा कोई खेल।






