सुदीप कुमार त्रिवेदी
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 21 सितंबर को साहेबगंज और पाकुड़ जिले में आएंगे। वे जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) की पोलितब्यूरो सदस्य वृंदा करात 19 सितंबर को पाकुड़ में आएंगी और आसन्न विधानसभा चुनाव की तैयारी की जानकारी लेंगी।





