Search

September 5, 2026 9:41 pm

ऑपरेशन ‘ऑल आउट’ में पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 152 वारंट निष्पादित।

पाकुड़। लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर पाकुड़ पुलिस ने ऑपरेशन ‘ऑल आउट’ चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर 2 सितंबर की रात 12 बजे से 3 सितंबर की रात 12 बजे तक जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 152 वारंटों का निष्पादन किया। इनमें 139 जमानतीय और 13 गैर-जमानतीय वारंट शामिल हैं। इसके अलावा दो कुर्की वारंट का भी निष्पादन किया गया तथा कांड/वारंट में लंबे समय से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान में सबसे अधिक नगर थाना क्षेत्र में 82 वारंट निष्पादित हुए, जबकि पाकुड़ (मु.) थाना में 32, पाकुड़िया में 12 और मालपहाड़ी ओपी में 7 वारंट का निष्पादन किया गया। महेशपुर में 5, लिट्टीपाड़ा व हिरणपुर में 4-4 तथा अमड़ापाड़ा, रद्दीपुर और सिमलौंग ओपी में 2-2 वारंट निष्पादित किए गए। पुलिस का कहना है कि अभियान से न्यायालय के आदेशों के अनुपालन के साथ फरार आरोपियों और अपराधियों में कानून का भय पैदा हुआ है। पाकुड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वारंटियों और फरार आरोपियों के खिलाफ ऑपरेशन ‘ऑल आउट’ आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!