सुदीप कुमार त्रिवेदी
गत 19 सितंबर 2024 को प्रेस जारी करते हुए झारखंड मजदूर संघ (प्रजा०) के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि आगामी दिनांक 21 सितंबर 2024 से 21अक्टूबर 24 तक सदस्यता अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक विधानसभा में प्रखंड संयोजक, सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। जिसके अंतर्गत
राजमहल विधानसभा के राजमहल प्रखंड के संयोजक के रूप में संटु यादव व सह संयोजक के रूप में सकलदीप महतो का चयन किया गया है। साहिबगंज सदर में शंकर यादव को संयोजक व सह संयोजक अजय कुमार को बनाया गया है, जबकि उधवा प्रखंड के लिए पवन मंडल को संयोजक एवं तूफान यादव को सह संयोजक बनाया गया है, वहीं बोरियो विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बोरियो प्रखंड का संयोजक रवि हांसदा एवं राम माडिया को सह संयोजक के रूप में जगह दी गई है, इसी तरह तालझारी संयोजक के रूप में सतन मंडल व सह संयोजक के रूप में विलियम मालतो का चयन किया गया है। मंडरो प्रखंड में विनय कापरी को संयोजक एवं प्रमोद कापरी का सह संयोजक के रूप में मनोनयन किया गया है। बरहेट प्रखंड संयोजक के रूप में मरियम मुर्मु को व सह संयोजक के रूप में जीतू हसदा का चयन किया गया है।पतना प्रखंड के लिए भीम राय को संयोजक एवं मेसा पहाड़िया को सह संयोजक बनाया गया है। पाकुड़ सदर प्रखंड के संयोजक के तौर पर सुदीप कुमार त्रिवेदी व मोहम्मद सलाम शेख को सह संयोजक के रूप में जगह दी गई है । बरहरवा प्रखंड संयोजक के तौर पर नीरज गुप्ता का एवं सहसंयोजक के तौर पर जयदेव महतो को नियुक्त किया गया हैं। साथ ही सभी संयोजक और सहसंयोजक को अपने अपने प्रखंड अध्यक्ष के साथ संपर्क कर सदस्यता प्रभारी के साथ सदस्यता अभियान सफल संचालन के लिए निर्देशित किया गया है। इस आशय की जानकारी जानकारी झारखंड मजदूर संघ (प्रजा०) के जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव ने दी।





