Search

January 26, 2026 6:38 am

झामुमो कार्यकर्ताओं ने हूल दिवस पर सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।

जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम बोले– आजादी की लड़ाई के पहले महानायक हैं वीर शहीद सिदो-कान्हू।

सतनाम सिंह

हूल दिवस के मौके पर सोमवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम के नेतृत्व में सिदो-कान्हू पार्क में वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने शहर भ्रमण के बाद डीसी आवास के पास स्थित सिदो-कान्हू पार्क पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम की अगुवाई झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम ने की। उन्होंने कहा कि 30 जून 1855 को सिदो-कान्हू ने अंग्रेजों के अत्याचार और शोषण के खिलाफ बिगुल फूंका था। “हमारी माटी छोड़ो” का नारा देकर उन्होंने हूल क्रांति की शुरुआत की थी। उनके साथ चांद-भैरव, फूलो-झानो और सैकड़ों आदिवासी योद्धाओं ने शहादत दी। उनका बलिदान आज भी झारखंडवासियों को प्रेरणा देता है। प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव, उमर फारूक, प्रतिमा पांडे, जिला संगठन सचिव मुस्लेउद्दीन अंसारी, सह सचिव जहूर आलम, तरुण मंडल, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नुर आलम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे।

Also Read: E-paper 10-12-2025
img 20250630 wa00602010754390907231237
img 20250630 wa00617691541545041288812

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर