Search

June 21, 2026 8:01 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मंडल कारा में औचक छापा, कैदियों से भी हुई पूछताछ, कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

पाकुड़ | डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर शनिवार देर रात मंडल कारा में सुरक्षा व्यवस्था की औचक जांच की गई। अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी के नेतृत्व में कई थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने जेल के सभी वार्डों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुरुष और महिला कैदी वार्ड, जेल अस्पताल, किचन सहित हर कोने की बारीकी से जांच की गई।
तलाशी के दौरान जेल परिसर से किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित, आपत्तिजनक या संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ। अधिकारियों के अनुसार जेल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित और मानकों के अनुरूप पाई गई।

कैदियों से भी की गई बातचीत।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ साईमन मरांडी ने कैदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। किसी भी कैदी ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की। जेल परिसर की साफ-सफाई, कैदी अस्पताल की व्यवस्था, भोजन वितरण और अन्य सुविधाएं संतोषजनक बताई गईं।

नियमित जांच का हिस्सा है अभियान

एसडीओ ने बताया कि जेल में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की नियमित समीक्षा के तहत यह औचक छापेमारी की गई है। भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि जेल में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके। मौके पर अंचलाधिकारी पाकुड़, नगर थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!