Search

February 4, 2026 4:29 pm

फुटबॉल के फाइनल में पहुंचीं झामुमो केंद्रीय सदस्य उपासना मरांडी, एफसी शैतानगढ़ ने बुरु उदलबनी को हराकर जीती ट्रॉफी

पाकुड़िया: गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जे.एस.सी. क्लब डेम दुर्गापुर के तत्वाधान में दुर्गापुर मैदान में दो दिवसीय फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। फाइनल मैच का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया और मैच की शुरुआत फुटबॉल उछालकर की।
मुख्य अतिथि का क्लब अध्यक्ष और सदस्यों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उपासना मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। फाइनल मुकाबला एफसी शैतानगढ़ और बुरु उदलबनी के बीच खेला गया, जिसमें एफसी शैतानगढ़ ने बुरु उदलबनी को एक गोल से हराकर विजेता बनकर उभरी। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता टीम एफसी शैतानगढ़ को प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार बुरु उदलबनी को 8,000 रुपये, जबकि सेमीफाइनल में पहुंची दो टीमों को दो-दो हजार रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मैनेजर हेमब्रोम, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुभाषिनी मुर्मू, मुसुच मुखिया, लक्ष्मण भगत, खुदू भगत, सुरज रविदास, क्लब अध्यक्ष निर्मल सोरेन और सचिव बर्नाड हेमब्रोम समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

img 20260127 wa00781373069439225769568
img 20260127 wa00792861573200378673276

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर