Search

October 12, 2026 2:11 am

झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने पाकुड़ प्रखंड के नसीपुर पंचायत में लगे शिविर का लिया जायजा।

आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत 13 सितंबर तक चलेगा पंचायत स्तरीय शिविर

राजकुमार भगत

झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने पाकुड़ प्रखंड के नसीपुर पंचायत में लगे शिविर का जायजा लिया और कहा कि राज्य की हेमंत सरकार के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो कि 13 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि शिविर में लोगों को योजना की सटीक जानकारी और लाभ मिल रही है या नहीं इस पर जिले के पदाधिकारी निरंतर नजर रखे हुए हैं। श्याम यादव ने कहा कि इस शिविर से सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सुगम रूप से प्रदान किया जा रहा है और लोगों को भटकना नहीं पड़े, इसलिए पंचायत में ही शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले लोगों को न सिर्फ सभी योजना की जानकारी दी जाए बल्कि लोगों की समस्या और आवेदन का त्वरित गति से निष्पादन करने का प्रयास किया जाए।

img 20240904 wa00512657962992735464871

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!