भाजपा धन बल से कर रही है चुनाव जीतने की तैयारी, झामुमो जनबल से जितेगी चुनाव – प्रो.स्टीफन मरांडी
सतनाम सिंह
पाकुडिया:- प्रखंड के सिद्धो कान्हु मोड़ स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में झामुमो पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा के अध्यक्षता में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी जी शामिल हुए। साथ में पार्टी के केन्द्रीय कमेटी सदस्य देबीलाल हाँसदाक् भी मौजूद थे। इस दौरान सभी 18 पंचायतों के पंचायत अध्यक्षों से मौजुदा बूथ कमेटी तथा बूथ लेवल एजेंट का जानकारी ली गई। एवं बुथ कमेटी को और सशक्त तथा मजबुत करने को कहा। साथ ही आगामी दिनांक 21 अप्रैल 2024 को राँची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित उलगुलान महारैली को सफल बनाने और यहाँ से कार्यकर्ताओं को राँची ले जाने और लाने की व्यवस्था पर भी चर्चा किया गया। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा धन बल के सहारे इस चुनाव में जीत हासिल करने की तैयारी कर रही है मगर हमलोगों को जनबल के सहारे चुनाव जितना है। सभी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं। गांव गांव में बैठक कर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें।आने वाले लोकसभा चुनाव के दिन एक एक वोट तीर-कमान छाप में दिलाए। अगले लोकसभा चुनाव में जीत का अन्तर जो था उसे इस बार डबल करने के लक्ष्य के साथ आप सब कार्य करें।इसलिए कार्यकर्ता अगर मन से काम कर दें तो झामुमो की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक जुट रहने तथा किसी के बहकावे में न आने की भी अपील की।कार्यक्रम को अन्य कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया। मौके पर प्रखंड सचिव मईनुद्दीन अंसारी,खुरशेद आलम,निवारण मरांडी,कालीदास टुडू,झा.यु.मो. अघ्यक्ष मुनीराम मरांडी,मंजर आलम,छोटू भगत,कुबराज मरांडी,महिला मोर्चा अध्यक्ष सुहाषिनी मुर्मू,रेफाईल मुर्मू,मंटु भगत,अजिमुद्दीन अंसारी,अकबर अली,बाबुरली,अनिसुर रहमान,मोताहार अंसारी,विश्वनाथ मुर्मू,सिकन्दर आलम,ऐनोस मुर्मू,नरेश हाँसदा,सुनील,सनातन, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।





