Search

October 12, 2026 5:46 pm

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर सारस्वत स्मृति की ओर से होगा कवि सम्मेलन का आयोजन

 

सुदीप कुमार त्रिवेदी

 

पत्थर व अन्य व्यवसाय के नाम से मशहूर पाकुड़ शहर अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी शुमार मानी जाती रही है जहां हर मुकम्मल मौके पर कोई ना कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम या गतिविधि होती रही है। इसी परिपाटी को जारी रखते हुए आज विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर सारस्वत स्मृति, पाकुड़ के बैनर तले पाकुड़ रथ मेला मैदान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस कवि सम्मेलन में संपूर्ण संथाल परगना के अलावे बिहार के भी कवि वृंद शिरकत करने पहुंच रहे हैं । कवि सम्मेलन में क्रमशः ओमप्रकाश मंडल, अर्पणा कुमारी, सुरजीत झा, सुबोध कुमार झा, कुमार संजय, अनिल झा, स्मिता शिप्रा, अभय कुमार सिन्हा, सपना चंद्रा, विजय कुमार भारती, अंजनी कुमार सुमन, विनय कुमार झा, प्रदीप भगत, राधेश्याम चौधरी के अलावे कई रचनाकार अपनी प्रस्तुति पेश करेंगे । बताते चलें कि सारस्वत स्मृति मंच, पाकुड़ की ओर से साहित्य व संस्कृति से संबंधित ऐसे कार्यक्रम किए जाते रहे हैं। उक्त मंच के अध्यक्ष भागीरथ तिवारी व सचिव रामरंजन सिंह हैं।

Picsart 24 09 14 15 20 35 922

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!