Search

November 8, 2026 12:53 pm

पंप सेट दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के हाथीमारा गांव के समीप पंप सेट दुकान में बुधवार दोपहर को आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया. वही दुकान मालिक पीड़ित महेशपुर- रघुनाथपुर गांव निवासी मो. असगर अंसारी ने बताया कि महेशपुर- पाकुड़िया मुख्य सड़क स्थित हाथीमारा गांव के समीप सुनील मुर्मू नामक का एक झोपड़ीनुमा भाड़े का घर पर पंप सेट का दुकान था. वही बुधवार दोपहर ढाई बजे करीब अचानक उसके दुकान में आग लग गई. जिससे दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया. बताया कि इस अगलगी की घटना में लगभग दो लाख रूपए का नुकसान हुआ है. समाचार भेजे जाने तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!