Search

October 23, 2026 12:45 am

लुत्फुल हक ने दो घंटे तक ट्रेन में फंसे यात्रियों की बुझाई प्यास

एक हजार पानी बोतल यात्रियों को मुहैया कराकर दिलाई राहत

पाकुड़। पाकुड़-कोटालपोखर के बीच तिलभीठा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को दो घंटे तक खड़ी ट्रेन में फंसे यात्रियों का समाजसेवी लुत्फुल हक ने पानी बोतल मुहैया कराकर प्यास बुझाने का काम किया। लुत्फुल हक ने तकरीबन एक हजार शीतल पानी बोतल मुहैया कराकर यात्रियों को राहत पहुंचाया। दरअसल बंगाल के फरक्का बैराज में ट्रक में आगलगी की घटना की वजह से ट्रेनों के परिचालन पर गहरा असर पड़ा। इसमें मालदा से होकर गुजरने वाली हैदराबाद की एक एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल थी। यह ट्रेन तिलभीठा स्टेशन पर करीब दो घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को पानी के लिए काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा था। आग उगलती तेज धूप की वजह से ट्रेन में बैठे यात्रियों की मानों जान निकल रही थी। इनमें बुजुर्ग और बच्चें भी शामिल थे। पानी के अभाव में यात्रियों का गला सूख रहा था। किसी तरह का कोई उपाय नहीं होता देख, कुछ यात्रियों ने फोन घुमाना शुरू किया। इसी बीच समाजसेवी लुत्फुल हक को सूचना मिली कि यात्रियों को पीने के पानी की सख्त जरूरत है। पानी के लिए यात्रियों का बहुत बुरा हाल है। वहीं सूचना मिलते ही समाजसेवी लुत्फुल हक बिना वक्त गंवाए सीधे तिलभीठा स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बाजार से पानी बोतल लाकर यात्रियों को मुहैया कराया। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से यात्रियों को पानी बोतल पहुंचाया। ट्रेन के हर डिब्बे में जाकर यात्रियों को पानी बोतल मुहैया कराया। इसमें स्थानीय कलाम शेख, याकूल शेख सहित अन्य युवाओं ने लुत्फुल हक के इस नेक काम में हाथ बंटाने में सहयोग किया। इधर तेज धूप और भीषण गर्मी में तप रहे ट्रेन में बैठे यात्रियों ने पानी मिलने से राहत की सांस ली। यात्रियों ने समाजसेवी लुत्फुल हक का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि लुत्फुल हक समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए देश-विदेशों में सम्मानित भी हुए हैं। कोलकाता, दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों के साथ-साथ लंदन और सिंगापुर में भी नामचीन हस्तियों के हाथों अवार्ड से नवाजे गए हैं।

img 20240424 wa00522044038007359852652
img 20240424 wa00494609577101829415741
img 20240424 wa00511835121283205649950

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!