पाकुड़। हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति, पाकुड़ की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में योगदान के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष सबरी पाल को सम्मानित किया गया। वहीं पाकुड़ नगर की एकमात्र महिला पत्रकार ममता जायसवाल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समिति की महिलाओं ने कहा कि ममता जायसवाल उनके लिए प्रेरणा का स्रोत और मार्गदर्शक हैं। उनके मार्गदर्शन से महिलाएं सामाजिक विकास के कार्यों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगी।
कार्यक्रम के दौरान चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में कन्या पूजन भी किया गया। कन्याओं को विधिवत पूजन के बाद मिठाई, उपहार सामग्री और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया गया। इसके साथ ही नए सत्र 2026-28 के लिए समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। नए अध्यक्ष के रूप में चंद अग्रवाल, सचिव रेणु टिबड़ेवाल तथा कोषाध्यक्ष क्षमा आंचल ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बबीता, प्रीति, बिना, कुमकुम, नीलम, पिंकी, उमा, गुड़िया, रेखा, पुष्पा, सुधा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।








