Search

September 28, 2026 5:16 pm

ईद-रामनवमी में शांति व आपसी सौहार्द को लेकर सिमलौंग ओपी क्षेत्र में फ्लैग मार्च।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)ईद और रामनवमी के मद्देनज़र गुरुवार को सिमलौंग ओपी प्रभारी बलवंत दुबे के नेतृत्व में क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।यह फ्लैग मार्च सिमलौंग, बंगला और धरमपुर होते हुए पुनः थाना पहुंचा। ओपी प्रभारी बलवंत दुबे ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना था। पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।मौके पर एएस आई, मुन्ना प्रसाद,एएसआई नरेश मरांडी, मुद्रिका प्रसाद , सत्येंद्र कुमार सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!