Search

October 10, 2026 7:15 pm

पत्रकारों की एंट्री पर रोक को लेकर बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला।

रांची। झारखंड में पत्रकारों की विभिन्न सरकारी संस्थानों में एंट्री पर कथित रोक को लेकर भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले RIMS, फिर प्रोजेक्ट भवन और जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाद अब सदर अस्पताल में भी पत्रकारों की पहुंच रोकने की खबर सामने आ रही है। मरांडी ने इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि पत्रकार सरकार के मेहमान नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रहरी हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कैमरे की मौजूदगी में बहुत से ‘काम’ करने में दिक्कत होती है। मरांडी ने सरकार को चेताते हुए कहा कि पत्रकारों की एंट्री रोककर सवालों को नहीं रोका जा सकता और कैमरे बंद कर सच को नहीं छिपाया जा सकता।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!