Search

August 25, 2026 9:45 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिला नियोजनालय में भर्ती कैंप, 6 युवाओं का चयन; 36 शॉर्टलिस्ट

पाकुड़, 25 अगस्त। जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर में मंगलवार को एक दिवसीय भर्ती कैंप-सह-निबंधन कैंप लगाया गया। निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित कैंप में 2 निजी नियोजकों ने हिस्सा लिया। विभिन्न पदों के लिए 13 रिक्तियों पर भर्ती प्रक्रिया हुई। इसमें 6 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जबकि 36 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। कैंप में CRO, SMT Teacher समेत अन्य पदों के लिए अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं, निबंधन कैंप के दौरान 31 युवाओं का झारनियोजन पोर्टल पर पंजीयन कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों के जरिए युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से सीधे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को जिला नियोजनालय की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। इनमें आईटी लैब, पुस्तकालय, कैरियर काउंसलिंग, निबंधन सुविधा के अलावा समय-समय पर आयोजित होने वाले रोजगार मेले और भर्ती कैंप शामिल हैं। युवाओं से इन सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। जिला नियोजनालय ने बताया कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आगे भी नियमित रूप से भर्ती कैंप और रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।
मौके पर उच्चवर्गीय लिपिक कामिनी कुमारी, यंग प्रोफेशनल शैलेश कुमार सिंह, नियोजक प्रतिनिधि पंकज कुमार व मुकुल पॉल समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!