Search

March 19, 2026 8:43 pm

हेलमेट से हिफ़ाज़त, सीट बेल्ट से सुरक्षा: सड़क सुरक्षा का संदेश

उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामचंद्रपुर में जागरूकता अभियान।

जिला पाकुड़ के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामचंद्रपुर में जिला परिवहन पदाधिकारी पाकुड़ के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सदस्यों द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग सैकड़ों छात्र-छात्राओं और विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया। जागरूकता अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा सदस्यों ने वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि इन उपकरणों के इस्तेमाल से सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी और दूसरों की जान बचाई जा सकती है। सड़क सुरक्षा सदस्यों ने वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने के खतरों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने अपील की कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें और सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए परिवार और छात्र-छात्राओं को प्रेरित करें। जागरूकता अभियान के क्रम में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच शपथ ग्रहण करवाया गया। सड़क सुरक्षा सदस्यों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने से भविष्य उज्जवल हो सकता है। इसके अलावा, गुड समरिटन योजना के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें मोटर वाहन जनित सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले नेक व्यक्ति को 2,000 रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की योजना है। साथ ही हिट एंड रन के बारे में भी बताया गया, जिसमें किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना घटित होने पर 2,00,000 रुपये और गंभीर रूप से घायल होने पर 50,000 रुपये का प्रावधान है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रोड इंजीनियर एनालिस्ट मोहम्मद अजहद अंसारी, अमित कुमार राम और विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक गण शामिल थे। सड़क सुरक्षा के द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधित पुस्तिका और पैंपलेट सभी छात्र और छात्राओं को बांटे गए।

img 20250502 wa00044601150058051464857

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर