Search

October 23, 2026 12:36 pm

धार्मिक मंच को राजनीतिक मंच बनाना चाहती है विधायक अम्बा प्रसाद:-आजसू पार्टी।

कांग्रेसी विधायक अंबा प्रसाद की अघोषित गुंडागर्दी -दिलीप दांगी

जिला अध्यक्ष ने बताया कि दिनांक 17 अप्रैल 2024 को श्रीश्री दुर्गा पूजा मंडप में रामनवमी के शुभ अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की गई थी जिसमे किसी भी राजनीतिक दल का आमंत्रण नही था बावजूद बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद अपने पद का गलत इस्तेमाल कर रामनवमी अखाड़ा में पहुंच गई जहां उन्हें सम्मान के साथ बैठाया गया।विधायक व उनके समर्थक द्वारा जबरन माइक की मांग की गयी। आचार संहिता को देखते हुए धार्मिक मंच पर राजनीतिक लोगों की उपस्थिति तथा माइक की मांग पर थोड़ा उहापोह की स्थिति बन गयी। मंच पर उपस्थित लोगों द्वारा चल रहे कार्यक्रम के समाप्ति के बाद माइक देने की बात कही गयी। उसी बीच में विधायक के साथ आये लोगों द्वारा मंच संचालक से माइक झपटकर छिन्न लिया। विरोध करने पर उनके समर्थकों द्वारा मार पीट शुरू कर दी गयी। हो हंगामा को देख कर स्थानीय लोगों ने समझा-बुझा कर सबको शांत कराया। जिस कारण कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हो गया।
पदाधिकारियों ने बताया कि स्टेज पर बीते लगभग 40-42 वर्षों से रामनवमी जुलुस का मिलन तथा अखाड़ा लगाया जाता है। जिसमें दुर्गी व घुटूवा गांव के साथ-साथ नया नगर बरकाकाना के अखाड़ा समिति के लोग पारंपरिक खेल तथा पौराणिक कथा पर आधारित झांकी की प्रस्तुती की जाती है।
साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व राम मंदिर उदघाटन में मिले निमंत्रण पत्र को कांग्रेस के द्वारा ठुकराया गया।
वंही आज कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद के द्वारा रामनवमी अखाड़ा में पद का दुरुपयोग कर गुंडा गर्दी करना इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस के सभी नेता रामलला के विरोधी है।
साथ ही उन्होंने बताया कि बीते 40-42वर्षों के आयोजन में पहली बार विधायक की मनमानी, उनके समर्थकों की दबंगयी के कारण शांति व्यवस्था भंग हो गयी। 
विधायक अम्बा प्रसाद आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगातार झूठे आरोप में केश करती है इसी प्रकार सरस्वती पूजा के दिन केरेडारी के एक पूजा पंडाल में जाकर जबरन अपना राजनीतिक रोटी सेकना चाहती थी । माननीय विधायिका को आजसू का फोबिया हो गया है बिना आजसू का इनका कोई बात ही पूरा नहीं होता है।लेकिन विरोध करने पर उनको भी झूठे केश में फंसवा दिए।कई योजनाओं के शिलान्यास से लेकर उद्घाटन तक विधायक के कई विवाद समाचार पत्रों की सुर्खियां बन चुके हैं। हाल में चैक डैम की योजना को लेकर सिधवार में विधायक को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा है।
विधायक के रवैये से पूरा विधानसभा के लोग जान चुके है उनको हार का डर सताने लगा है इस उद्देश्य से आये दिन आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है।
दिलीप दांगी
जिला अध्यक्ष
आजसु पार्टी रामगढ़

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!