झारखण्ड सहित बिहार ,बंगाल , उड़ीसा के नामीगिरामी टीम ले रहे है भाग।
प्रशांत मंडल
हिरणपुर (पाकुड़ )आदिवासी ऐभेन गांवता क्लब के द्वारा शुक्रवार को तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का शुभारम्भ गोपालपुर मैदान में किया गया। जिसका उद्घाटन लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने फुटबॉल को किक मारकर किया। इस प्रतियोगिता में झारखण्ड सहित बिहार , बंगाल , उड़ीसा आदि राज्यो के नामी गिरामी टीम भाग ले रहा है। विधायक ने सभी खिलाड़ियो से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। इसके बाद खेल का शुभारम्भ किया। प्रारंभिक मैच इलाहाबाद टीम व लेक टाउन कोलकाता के बीच खेला गया। जिसमें कोलकाता टीम ने विजयी हासिल किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि फुटबॉल खेल आदिवासियों में काफी लोकप्रिय खेल रहा है।खेल को निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक खेला जाना है।खेल से आप राज्य व देश का नाम रौशन कर सकते है। आयोजक कमिटी के अध्यक्ष रामजी हांसदा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के नामीगिरामी टीम भाग ले रहे है। इसमे विजेता टीम को पांच लाख , उप विजेता चार व सेमीफाइनल में पहुंचे टीमो को एक -एक लाख की राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष समद अली , जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत , सर्वजीत सिंह , बीस सूत्री अध्यक्ष इसहाक अंसारी , पगान मुर्मू , पप्पू अंसारी , सनातन मुर्मू , कंचन हांसदा , मोनू हांसदा , वकील मुर्मू , सामएल मुर्मू , पगान हेम्ब्रम , बबलु राय , बाबूजी मरांडी , कालू साहा , चन्दन मण्डल , छोटू मोमिन आदि उपस्थित थे।